उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे आज घोषित हो गए हैं। बोर्ड के सभापति महावीर सिंह बिष्ट ने उत्तराखंड बोर्ड का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम सुबह साढ़े 11 बजे घोषित किया।  इस बार हाईस्कूल में 89.14% और इंटर में 82.63% बच्चे हुए पास हुए हैं। 

ये हैं 10वीं के टॉप थ्री छात्र-छात्राएं

पिथौरागढ़ की प्रियांशी रावत ने 500 में से 500 अंक लाकर हाईस्कूल की परीक्षा में प्रदेश में टॉप किया।

रुद्रप्रयाग के शिवम मलेठा ने 500 में से 498 अंक लाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया।

वीएमआईसी श्रीकोट गंगानाली पौड़ी गढ़वाल के आयुष ने 500 में से 495 अंक लाकर तीसरा स्थान हासिल किया है। 

ये हैं 12वीं के टॉप थ्री छात्र-छात्राएं

अल्मोड़ा के पीयूष खोलिया और एचजीएसएसवीएमआईसी कुसुमखेड़ा हल्द्वानी की छात्रा कंचन जोशी ने 500 में से 488 अंक लाकर पहला स्थान प्राप्त किया।

दूसरे स्थान पर एपीआईसी जवाहर नगर रुद्रप्रयाग के अंशुल नेगी ने 500 में से 485 अंक लाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया।

एस.वी.एम.आई.सी आवास विकास ऋषिकेश के हरीश चंद्र बिजल्वाण ने 500 में से 480 अंक लाकर तीसरा स्थान पाया। 

पिछला लेख उत्तराखंड बोर्ड के रिजल्ट घोषित, 10वीं में प्रियांशी..तो पीयूष ने 12वीं में किया...
अगला लेख COWIN Certificate: कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट से हटाई गई पीएम मोदी की तस्वीर, पढ़ें
or

For faster login or register use your social account.

Connect with Facebook
Dankaram Ads